Rewa लेबर तिराहे पर मजदूरों का तांडव, चाकूबाजी के बाद बिगड़े हालात, पथराव-आगजनी-तोड़फोड़ के बाद लाठीचार्ज

Rewa news: मध्य प्रदेश के रीवा शहर में मजदूरों के बीच महिला के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक श्रमिक पर कुछ लोगों ने दनादन चाकुओं से हमला कर दिया। जिसके बाद हालात बिगड़ गए। मौके पर मौजूद श्रमिकों की भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और सड़क पर जाम लगाते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

घटना ढेकहा तिराहे की बताई जा रही हैं। जहां शहर और आसपास के क्षेत्र के श्रमिक काम की तलाश में इकठ्ठा होते हैं। लेबर मंडी के रूप में चर्चित इस जगह पर सुबह से ही भीड़ रहती हैं। इसी दौरान एक राजकुमार नामक श्रमिक मजदूर पर कुछ लोगों ने चाकूओ से हमला किया।

घटना के बाद जब तक मौके अपर पुलिस पहुंचती, गुस्साएं मजदूरों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। एक मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानों पर पथराव किया। हालात पर काबू पाने जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उन पर भी पथराव किया गया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। उधर चाकूबाजी की घटना में घायल मजदूर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज जारी हैं।

dispute-between-labourer-in-rewa-after-stabbing-stone

बताया गया कि सिक्योरिटी गार्ड द्वारा श्रमिक पर हमला किया गया हैं। फिलहाल इस पूरी घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इनमें चोरहटा, समान और कोतवाली थाने के प्रभारी सहित कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए है। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी विवेक सिंह ने मोर्चा संभालते हुए मजदूरों को हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर किया। कुछ मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। वहीं एसपी की माने तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अशांति और पुलिस पर हमला करने वालो की शिनाख्त की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना स्थल के पास अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से लेबर मंडी हटाने की भी मांग की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+