दिग्विजय सिंह कमलनाथ के पेटी कॉन्टैक्टर, कांग्रेस दो बाप और 2 बेटों की पार्टी, सिद्धार्थ तिवारी का बड़ा बयान
Siddharth Tiwari Rewa News: लंबे समय तक विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति करने वाले श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस समय ठेके पर चल रही है। कमलनाथ मुख्य कॉन्टैक्टर है और दिग्विजय सिंह उनके पेटी कॉन्टैक्टर बने हुए हैं।
कांग्रेस की रीति नीति अब वैसी नहीं रही जो पहले कभी हुआ करती थी कांग्रेस में लोकतांत्रिक परंपराएं खत्म हो चुकी हैं और अब टिकट बंटवारे से लेकर बाकी सभी काम ठेके पर चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो आप और दो बेटों की पार्टी बनकर रह गई है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको विधानसभा टिकट नहीं मिला इस पर वह पार्टी छोड़ रहे हैं इस पर तिवारी का कहना था कि स्वयं कमलनाथ ने उनको फोन लगाकर यह कहा कि उनको लोकसभा का टिकट दिया जाएगा और मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा बावजूद इसके मैं पार्टी छोड़ रहा हूं। मैं किसी प्रलोभन में नहीं आने वाला। मध्य प्रदेश में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
बता दे विंध्य के सफेद शेर के नाम से मशहूर और मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते व पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। उनके साथ पन्ना जिले के गुन्नौर से कांग्रेस विधायक रह चुके फुंदर चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

सिद्धार्थ तिवारी के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तिवारी परिवार की एक बड़ी राजनीतिक विरासत है और राजनीतिक अनुभव भी है उन्होंने कहा कि भाजपा में सिद्धार्थ तिवारी और सुंदर का स्वागत है वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि अभी कांग्रेस से कई और नेता भाजपा में आने वाले हम किसी को टिकट का भी लालच नहीं दे रहे हैं भाजपा और उसकी सरकार के कामकाज नीतियों को देखकर यह कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का आतंक है।
बता दे भाजपा में शामिल होने के बाद सिद्धार्थ तिवारी ने भले ही यह कहा है कि वह टिकट के लालच में भाजपा में नहीं आए, लेकिन त्योंथर से उनकी दावेदारी जताई जा रही है। वहीं फुंदर चौधरी भी गुन्नौर से टिकट चाहते हैं उन्होंने आरोप लगाए कि उनका कांग्रेस के सर्वे में पहले नंबर पर नाम था, लेकिन कांग्रेस पैसे वालों कोई टिकट देती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस में काम बंटे हुए हैं। गालियां खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी दी गई है, इसका खुलासा खुद कमलनाथ ने किया है कि गाली खाने की पावर ऑफ अटॉर्नी उन्होंने दिग्विजय सिंह को दी है... ऐसे ही सरकार चलाने की पावर ऑफ अटॉर्नी भी इन्होंने दिग्विजय सिंह को ही दे रखी थी, पहले भी बंटाधार हुआ और बाद में भी बंटाधार हो गया।"
कमलनाथ ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि दिग्विजय सिंह गाली खाएं: CM शिवराज#BHOPAL #मध्यप्रदेश @digvijaya_28 #ShivrajSinghChouhan #KamalNath pic.twitter.com/I3H0kS4HHK
— Laxmi Narayan Malviya (@LNMalviya6) October 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications