Rewa News: विधानसभा चुनाव खत्म होते ही चलीं तलवारें, BJP नेता पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले (BJP Leader Attack) का मामला सामने आया है। सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी गांव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष जयराम अग्निहोत्री के साथ 13 की संख्या में नकबापोश बदमाशों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
यह वारदात उस समय हुई जब वो संकल्प यात्रा में शामिल होने अपनी मोटरसाइकिल में जा रहे थे उसी दौरान बदमाशों ने उन्हे रोककर उनपर हमला कर दिया। जिसमे वो बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पूरा मामला गुरुवार की दोपहर का है जब भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष जयराम अग्निहोत्री अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर जुड़मानी गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।
उसी दौरान देवरी गांव के पास मोटरसाइकिल से आए दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हे रोककर हांकी और तलवार से उनपर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी तक न तो आरोपियों की पहचान हो पाई है और न ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications