Rewa: कांग्रेस प्रदेश सचिव ने CM शिवराज को खून से लिखा पत्र, कहा- मांगें पूरी हुईं तो BJP के लिए करूंगा प्रचार
Rewa News: मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में मऊगंज और मैहर को जिला बनने के बाद त्योंथर तहसील को भी जिला बनाने की मांग उठने लगी है। त्योंथर क्षेत्र के कांग्रेस नेता ने अपने खून से सीएम को पत्र लिखकर त्योंथर को जिला बनाए जाने के लिए मांग की है।
कांग्रेस नेता ने कहा यदि चुनाव से पहले त्योंथर को जिला बना दिया गया तो मैं कांग्रेसी बन जाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी को वोट दूंगा। मैं हर हर गली मोहल्ले में भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।

त्योंथर युकां विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश सचिव धर्मेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितंबर को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को खून से पत्र लिखा गया है। बताया कि उन्होंने खुद ही अपने बाएं हाथ के अंगूठे में छेद किया इसके बाद पांच एमएल खून को प्लास्टिक के ढक्कन में निकाल और उन्होंने लकड़ी के मदद से पत्र लिखकर त्योंथर को जिला बनाने की मांग उठाई।
कांग्रेस नेता ने अपने खून से सीएम को पत्र लिखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. धर्मेश शुक्ला का कहना है कि त्योंथर को जिला बना दो सभी युवा भाजपा को वोट देंगे। आपको बता दें कि त्योंथर और सिरमौर विधानसभा क्षेत्र का आधा हिस्सा त्योंथर क्षेत्र में आता है। त्योंथर और जावा दो खंड हैं। इसके अलावा 2 तहसीलें भी हैं। दरअसल, त्योंथर क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। क्योंकि उत्तर प्रदेश की सीमा तीन तरफ से लगती है। भौगोलिक आधार पर यह रीवा से भिन्न है।












Click it and Unblock the Notifications