Rewa News: सीएम मोहन यादव के रीवा पहुंचते ही हटाए गए अनिल सुचारी, गोपाल चंद्र होंगे संभागायुक्त
Rewa News: मोहन सरकार ने 5 जनवरी को फिर आईएएस के तबादले किए। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए। इस आदेश के मुताबिक रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी को हटा दिया गया है।
Rewa News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रीवा पहुंचने से पहले ही रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी का स्थानातंरण कर दिया है। रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी को हटाकर उनका स्थानांतरण सामान्य प्रशासन सचिव सामान्य प्रशासन में किया गया है।
अब रीवा के नए आयुक्त गोपालचंद्र डाड को बनाया गया है। साथ ही शहडोल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गोपाल चंद्र डाड इसके पहले आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रहे है।

आपको बताते चलें मुख्यमंत्री रीवा में शुक्रवार को संभागीय समीक्षा करनी थी। इसके पहले ही रीवा आयुक्त को हटाया दिया गया है। इसके अतिरिक्त इंदौर के कलेक्टर इलैया राजा टी को हटा दिया गया है। अब उन्हे उप सचिव पर्यटन का जबावदारी दी थी। वहीं भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर होगें। भोपाल कलेक्टर अब कौलेशन्द्र विक्रम सिंह को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संजय गुप्ता को इंदौर का श्रम आयुक्त बना दिया है।
बताया जा रहा है कि रीवा संभागायुक्त के बाद रीवा कलेक्टर और एसपी के भी स्थानांतरण के जल्द ही आदेश जारी हो सकते है। बता दे कि चुनाव के पहले ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई थी। इसके बाद मोहन यादव के सीएम बनने के बाद समीक्षा बैठक में लगातार अधिकारियों को हटाया जा रहा है। इसके पहले जबलपुर कलेक्टर सौरव सुमन को समीक्षा के बाद हटाया दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications