Video: रीवा में CM का दिखा जुदा अंदाज, आभार यात्रा में म्यान से निकली तलवार और दोनों हाथों से लहराने लगे

CM Mohan Yadav: रीवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला है। मुख्यमंत्री आभार रथ पर ही म्यान से निकाली तलवार और हवा में लहराने लगे।

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो का तलवार भांजते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रीवा पहुंचकर सीएम एक रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को तलवार भेंट की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तलवारी बाजी का भी जोहर दिखाया और मंच पर ही तलबार भाजंने लगे।

यह पहला मौका नहीं है जब डॉक्टर मोहन यादव को इस तरह तलवार लहराते हुए देखा गया हो। सीएम बनने से पहले भी तलवार लहराते नजर आ चुके हैं। रीवा में जब कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलबार भेंट की तो वे खुद को अपनी तलबारबाजी का जोहर दिखाने से रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने म्यान से तलवार निकाली और मुस्कुराते हुए लहराने लगे।

Talwar Mohan Yadav (2)
मुख्यमंत्री की तलबारबाजी का ये वीडियो रीवा का है। रीवा में मुख्यमंत्री का विवेकानंद पार्क से स्वागत भवन तक रोड शो आयोजित किया गया था। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा भी साथ में थे। आमसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों का और लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जन आभार यात्रा में शामिल होकर जनसंवाद भी किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक तरफ जब हम भगवान राम की बात करते हैं तो आज भी बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रह है कि कांग्रेस के कुछ लोगों के पेट में दर्द होता है और वो मानने को तैयार नहीं की भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई इन्हें छोड़ने वाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+