क्या अपनी सरकार से नाराज हैं बीजेपी विधायक? विरोध में प्रदीप पटेल को सहकारिता कार्यालय में गुजारनी पड़ी रात

Rewa News: रीवा में भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपने क्षेत्र के हितग्राहियों की समस्या के निराकरण को लेकर अपनी ही सरकार में धरने पर बैठ गए हैं। ताजा मामला रीवा के सहकारिता बैंक कार्यालय का है।

दरअसल, मऊगंज क्षेत्र के लोगों का सहकारी बैंक की समितियों में पैसा जमा है। कुछ लोगों के फिक्स डिपोजिट तो कुछ के पैसे जमा हैं। इस तरह काफी संख्या में मऊगंज क्षेत्र के लोग हैं जिनका पैसा इन बैंकों में जमा है, लेकिन कई सालों से उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर वे क्षेत्र के विधायक के पास पहुंचे। उसके बाद विधायक बैंक जाने के लिए उनके साथ हो लिए।

MLA Pradeep Patel Mauganj

इस समस्या को लेकर गुरुवार को विधायक प्रदीप पटेल क्षेत्र के लोगों के साथ शिल्पी प्लाजा स्थित सहकारिता बैंक के कार्यालय पहुंचे और वहां पर अनशन पर बैठ गए। मऊगंज विधायक के कार्यालय में बैठने के बाद वहां के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ है।

मऊगंज विधायक का कहना है कि पिछले कई सालों से ये लोग परेशान हैं, लेकिन इनका पैसा नही मिल पा रहा है। जिसको लेकर वो कार्यालय पहुंचे और डेरा डाल दिया। उन्होंने आगे कहा कि जनता के लिए अधिकारियों के पास बैठना कोई बुराई नहीं है।

यह कोई पहला विरोध विधायक का नहीं है जब वो क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर कार्यालय में बैठे हैं। इसके पहले भी विधायक प्रदीप पटेल लोगों की समस्याओं को लेकर कई बार धरने पर बैठ चुके हैं। सहकारिता बैंक वाले इस समस्या में उनकी उच्च अधिकारियों से बात चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+