Rewa news : ढोंगी बाबा नाबालिग का अपहरण कर ले गया सूरत, करता रहा बलात्कार
रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है। रीवा की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर गुजरात के सूरत ले गया। जहां ढोंगी बाबा ने उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप है।

एक ढोंगी बाबा रीवा जिले की नाबालिग का अपहरण कर सूरत ले गया। उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस के डर से ढोंगी बाबा वेश बदलकर बनारस में छिपा था। पुलिस ने बनारस में छापा मारकर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिक बच्ची को गुजरात के सूरत से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। धर्म की आड़ में साधू की गंदी करतूत का मामला जवा थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी कृष्णा तिवारी उर्फ फलाहारी बाबा निवासी बिहार को रीवा पुलिस ने उत्तर-प्रदेश के बनारस से पकड़ लिया है। पकड़े गए फलाहारी बाबा के खिलाफ पुलिस पास्कों एक्ट सहित अन्य मामलों के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
पुलिस पुलिस के अनुसार जवा थाना एरिया में रहने वाले एक परिवार ने थाना में शिकायती आवेदन दिया कि उसके बच्ची का अपहरण कृष्णा तिवारी उर्फ फलाहारी बाबा निवासी बिहार के द्वारा किया गया। यह शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और वक्त गंवाए बिना पुलिस ने साइबर की सपोर्ट से बाबा का लोकेशन ट्रेस कर लिया और उसे बनारस से पकड़ लिया। वही बाबा की निशान देही पर पुलिस ने लड़की को सूरत से सुरक्षित लाकर परिजनों को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि जिस 16 साल की किशोरी को बाबा ने अपहरण किया था वह उसके शिष्य की पुत्री है। जानकारी के तहत बाबा का चोला पहन कृष्णा तिवारी बिहार से जवा के रहने वाले परिवारों के यहां पंडिताई करता था। तो वही बाबा की नजर उनके नाबालिग पुत्री पर थी और वह मौका देखते ही लड़की का अपहरण कर ले गया। जंहा बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप करके उसे छिपा कर रखे हुए था।
बताया जाता है कि ठोगी बाबा तीन दिसंबर को जवा में आया हुआ था जहां शिष्य से उसके बच्ची को दिक्षा देने की बात कह कर पूरे परिवार को भ्रमित करता रहा वही मौका पाते ही उनसी पुत्री को लेकर निकल गया था।
अनिल सोनकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा ने जानकारी दी कि ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications