Rewa News: बघेली कलाकार Avinash Tiwari के कार से दो लाख की लूट, जिस चोर ने की चोरी उसी की कराई जमानत
Bagheli actor Avinash Tiwari: मामला रीवा शहर के समान थाने का है कि जहां के इंद्रानगर मोहल्ले से गुरूवार देर रात बघेली कलाकार की कार से 2 लाख रूपयों से भरा बैग चोरी हो गया। शुक्रवार सुबह समान थाने में सूचना दी गई।

Bagheli actor Avinash Tiwari: रीवा मुख्यालय के समान थाना एरिया के इंद्रानगर में एक नौसिखिया चोर ने बघेली कलाकार अविनाश तिवारी की कार का शीशा तोड़कर दो लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। घटना की शिकायत के बाद समान थाना पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए इंदिरा नगर में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले। और महज 4 घंटे के भीतर चोर को पकड़ लिया।
Recommended Video
बघेली कलाकार अविनाश तिवारी ने जानकारी दी कि वह 23 मार्च की रात इंद्रानगर स्थित अपने किराए के रूम के बाहर कार पार्क करके अपने कमरे में चले गए। अगले दिन यानी 24 मार्च को लगभग सुबह 4 बजे चोर ने पत्थर से कार का कांच तोड़ दिया और कार में रखा दो लाख से भरा बैग चोर ने पार कर दिया।

शहर के इंद्रानगर में सूर्य प्रकाश तिवारी के घर में अविनाश तिवारी किराए का कमरा लेकर रहते है। चोर का मकान डॉक्टर मनमोहन सिंह के क्लीनिक के पास है। अविनाश तिवारी रोजाना की तरह अपनी फोर व्हीलर बाहर खड़ी कर कमरे में चले गए थे। 23 मार्च की रात बैग ले जाना भूल गए थे। तभी मौके की ताक में बैठे चोर बैग को कांच तोड़कर उठा ले गया।
गिरफ्त में आया आरोपी का नाम अभिषेक पटेल पिता रामबहोर 23 वर्ष है। वह बिधुई खुर्द पोस्ट रामगढ़ थाना ताला जिला सतना का निवासी है। कई महीनों से इंद्रानगर में रूम लेकर रहता है। जो इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

चोर की गिरफ्तारी के बाद समान थाना पहुंच कर बघेली एक्टर अविनाश तिवारी ने चोर के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक में शेयर किया और खुद कोर्ट जाकर आरोपी की जमानत भी कराई।
अविनाश ने जानकारी दी कि गरीबी और बेरोजगारी की वजह से आरोपी चोरी का कदम का कदम उठाया है। इसलिए हमने आरोपी को माफ कर खुद जमानत करा दी है। और उससे आगे ऐसा नहीं करने की समझाइश भी दी है। आरोपी के रिश्तेदार गाड़ी में हुए नुकसान की भरपाई करना चाह रहे थे। लेकिन हमने उनसे नुकसान का पैसा नहीं लिया। और आरोपी को दुकान खुलाने में मदद करने की भी बात कही।












Click it and Unblock the Notifications