APSU Rewa: दीक्षांत समारोह में 95 मेधावियों को मिलेंगे पदक, राज्यपाल मंगू भाई पटेल होंगे शामिल, जानें डिटेल

APSU Rewa: रीवा जिले के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अगामी 24 दिसम्बर को 11वां दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है। अयोजीत कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल शामिल होंगे। राज्यपाल के हाथों में 48 छात्रों को स्वर्ण पदक तथा 47 उत्कृष्ट छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा राज्यपाल आज शनिवार 23 दिसम्बर को रीवा आएंगे और श्याम शाह मेडीकल कॉलेज के 60 साल पूरे होने पर अयोजित किए गए डायमंड जुबली कार्यकराम में शामिल होंगे।

APSU Rewa:
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आगामी 24 दिसम्बर को 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में वर्ष 2022, 2023 के मिलाकर 48 उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जायेंगे। ऐसे ही, वर्ष 2022, 2023 के 47 उत्कृष्ट छात्रों को कुलपति स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा। इसके अलावा, वर्ष 2022, 2023 के 12 उत्कृष्ट छात्रों दानदाताओं के नाम के स्वर्ण पदक दिये जायेंगे छात्रों को यह सम्मान समारोह की अध्यक्षता करने वाले मध्य प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय कुलाधिपति मंगूभाई छगनभाई पटेल के हाथों प्राप्त होगा। वहीं दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आनंद धाम बृंदावन से संत शीतेश्वर महराज शामिल होंगे। वहीं बतौर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीम राजेंद्र शुक्ल भी शामिल होगें।

राजभवन ने विश्वविद्यालय के समारोह में राज्यपाल के पहुँचने की सहमति संबंधी जानकारी भेज दी है। इस समारोह में छात्र भारतीय परिधान के और परम्परागत पोशाक पहनकर उपाधि प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं के ड्रेसकोड सहित अन्य गतिविधियों हेतु जानकारी जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार समारोह में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्र सफेद कुर्ता- पायजामा, गोल्डन ब्राउन जैकेट व पीली पगड़ी पहनेंगे। इसी तरह छात्राएं सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद साड़ी, गोल्डन ब्राउन जैकेट एवं पीली पगड़ी पहनेंगी।

विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों से टॉप करने वाले स्नातकोत्तर कक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को समारोह में कुलपति स्वर्ण पदक दिए जायेंगे। जबकि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर कक्षाओं के उत्कृष्ट छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जायेंगे। इस समारोह में 2021-22 के एमफिल परीक्षा उत्तीर्ण धारक व सत्र 2022-23 के स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र भाग लेंगे। साथ ही 1 दिसम्बर 2022 से लेकर 12 दिसम्बर 2023 के बीच पीएचडी प्राप्त करने वाले को भी राज्यपाल द्वारा उपाधि दी जायेगी।

विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की परम्परा होती है। इस समारोह में विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण व पीएचडी पूर्ण कर चुके छात्रों को उपाधि दी जाती हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय विशेष सेवा के लिए किसी समाजसेवी, शिक्षाविद् को मानद उपाधि व डी. लिट की उपाधि भी देता है। हालांकि इस 11वें दीक्षांत समारोह में किसी विभूति को मानद उपाधि नहीं दी जा रही है। समारोह को लेकर आगामी शनिवार को कार्यपरिषद की बैठक होगी। वहीं दीक्षांत समारोह से पहले शनिवार को रीवा के श्याम शाह मेडीकल कॉलेज के 60 बर्ष पूर्ण होने पर डायमंड जुबली कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है इस समारोह में भी मध्य प्रदेश के राज्य पाल मंगू भाई पटेल शिरकत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+