Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rewa News: रीवा के बाल सुधार गृह से फिल्मी स्टाइल में फरार हुए 8 नाबालिग आरोपी, पूरी घटना CCTV में कैद

Rewa News:

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिलें से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बाल सुधार गृह से फिल्मी स्टाइल में 8 नाबालिग अपचारी दीवार फांद कर भागते दिख रहे है। सभी बाल आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ फरार हुए हैं। पहले बाल कैदियों ने सुरक्षा गार्ड को गुमराह कर दिया और सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरा को बंद कर दिया।

इसके बाद छत में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर सभी 8 बाल अपराधी दीवार कूदकर फरार हो गए। मामले की जानकारी लगने के बाद हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद इन सभी की तलाश शुरु कर दी गई है। बाल कैदियों के भागने का एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Rewa Child Reform Home

मामला सुबह 8 बजकर 40 मिनट का है। बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बाल कैदियों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 8 बाल कैदी पूरी रणनीति के साथ छत पर पहुंचे दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर दीवार कूदकर बड़ी आसानी से भाग गए। सुबह जब बाल सुधार गृह के स्टॉप को इनके भागने की सूचना दी गई तो हड़कंप मच गया और तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

ये सभी बाल कैदी बीते 6 महीने से चोरी के मामले में यहां बंद थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इस बाल सुधार गृह से बाल आरोपी फरार होने की खबर आई है। इससे पहले भी यहां से बाल आरोपी के भागने की कई मामले सामने आ चुके है। इनके फरार होने के बाद ड्यूटी टाइम पर तैनात स्टॉप पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+