मयंक को बचाना है; सुरंग खोदने में बारिश बन रही है बाधा, अंदर पहुंचाई गई ऑक्सीजन, कैमरा
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में खुले पड़े बोरवेल में एक 6 वर्षीय मासूम खेलते-खेलते गिर पड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिए।
बच्चे को बाहर निकालने के लिए फिलहाल जेसीबी की मदद से गड्ढे को खोदा जा रहा है। सीएमओ के द्वारा आक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। बच्चे को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। गड्ढा खोदकर बच्चे तक पहुंचने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

बारिश होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बोरवेल के गड्ढे को तिरपाल से ढंक दिया गया है। साथ ही बोरवेल के आसपास बारिश का पानी जमा नहीं हो इसके प्रयास भी किया जा रहे हैं।
मामला जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव का है। बच्चे का मयूर उर्फ मयंक (6) पिता विजय आदिवासी है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह खेत में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेत में ही खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिर गया।
जानकारी मुताबिक बोरवेल के इस गड्ढे की गहराई करीब 140 फीट है। बच्चा कितनी गहराई पर फंसा है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। ये भी बताया जा रहा है कि बच्चा अंदर हलचल कर रहा है। गड्ढे में कैमरा डालकर बच्चे की गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वो खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वो गड्ढे के पास गया और उसमें गिर गया। बोरवेल में गिरे मयंक के पिता विजय कुमार आदिवासी और उसकी मां दोनों ही मजदूरी का कार्य करते हैं। मयंक का एक छोटा भाई और बहन भी है।
मामले की सूचना मिलते ही त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने रेस्क्यू का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
-
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications