Rewa News: 16 साल के लड़के ने 58 साल की महिला की हत्या, फिर शव के साथ किया रेप
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी के आरोप का बदला लेने के लिए उसने महिला की हत्या कर दी।

रीवा पुलिस ने हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाले मामला का खुलासा किया है। 58 वर्षीय महिला की 31 जनवरी को हत्या करने के बाद कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 16 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। महिला की मौत के बाद भी हंसिए से उसके सीने पर जख्म कर दिया। डंडे से प्राइवेट पार्ट पर चोट की। इसके बाद आरोपी जेवरात लूट कर फरार हो गए।
1 फरवरी कि सुबह हनुमना थाना क्षेत्र के एक खाली मकान में एक 58 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी और घटना में शामिल मुख्य आरोपी नाबालिग 16 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने लड़के से पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़के ने पूछताछ में बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म की हरकत को अंजाम देते हुए उसकी बेरहमी से हत्या की है।
करीब 2 वर्ष पहले आरोपी महिला के घर टीवी देखने जाता था। इसी बीच महिला के घर से एक मोबाइल फोन चोरी हो गया, जिस पर परिवार वालों ने उसे चोर समझकर जगह-जगह बदनाम किया। आरोपी ने बदनामी का बदला लेने की योजना बनाई। एक दिन जब महिला घर में अकेली थी और सो रही थी। तो आरोपी ने घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। इसके बाद, आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की आपबीती सुनाई। पहले उसे मार डाला और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने के डर से नाबालिग ने घटना के बाद घर में चोरी करने की रणनीति बनाई, ताकि लोगों को लगे कि महिला की हत्या चोरी के इरादे से की गई है। उसने घर में रखे जेवरात और रुपये चोरी कर लिये। वहीं, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications