Rewa News: शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने दिया ऐसा झटका, सच्चाई सुनकर दूल्हे के उड़ गए होश

Rewa News: सगरा थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी में लगे परिवार की खुशियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के एक दिन पहले लड़की के साथ गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

घटना की जानकारी जब लड़की के परिजनों को लगी तो वो हैरान रह गए। जिसके बाद अगले दिन लड़की की बारात भी नहीं आई। पारिवारिक कारणों की वजह से दुष्कर्म की घटना के बाद होने वाली शादी भी टूट गई।

Rape of bride in Rewa

जानकारी अनुसार पूरा मामला जिले के सगरा थाने का बताया जा रहा है। जहां एक दिन बाद दुल्हन बनने जा रही लड़की दुष्कर्म का शिकार हो गई। लड़की ने घर आकर परिजनों को सारी आपबीती सुना दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी की शादी के एक दिन पहले वह अपने निजी काम से जा रही थी तभी स्कूल के पास आरोपी अभिषेक त्रिपाठी पिता बसंतीलाल त्रिपाठी ने अपने पुराने परिचय का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया है।

परिजनों ने बताया कि आरोपी अभिषेक त्रिपाठी लड़की पर लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब लड़की नहीं मानी और उसकी शादी कहीं और तय हो गई तो बदला लेने की नियत से उसने लड़की के साथ गलत कृत किया है।

पुलिस ने पूरे मामले में पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया है। पूरे मामले में एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी का कहना कि लड़की अपनी इच्छा से शादी तोड़ी है।

घटना को लगभग डेढ़ महीने हो गए। लड़की के घर के तमाम लोग शादी न करने की वजह जानना चाहते थे। इसके बाद लड़की ने यह बात अंतत अपने परिजनों को बता दी। परिजन लड़की को लेकर सगरा थाने पहुंच गए जहां पर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया। जिसके बाद गांव से युवक को गिरफ्तार करके जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+