चरित्रहीन बताकर पति के सामने महिला को घसीटा, निर्वस्‍त्र कर पिलाया पेशाब

रांची। आज पूरा विश्‍व अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। चारों तरफ महिला सम्मान की बातें हो रही हैं। मगर झारखंड के बोकारो में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने सन्‍न करके रख दिया है। अब सवाल यह उठता है कि महिला सम्‍मान की बात करने से क्‍या महिला सम्मान की सुरक्षा हो जाती है? महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले बोकारो के एक गांव में एक महिला को उसके पति के सामने से घसीट कर ले जाया गया।

Woman was stripped naked, forced to consume urine in Jhrakhand
भीड़ के सामने उसके कपड़े उतारे गए और सिर मुंडवा दिए गये। जुल्‍म की दास्‍तां यहां भी खत्‍म नहीं हुई तो दरिदों ने उसे पेशाब पिला दिया। अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के अनुसार इस मामले में चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक आरोपी महिला के घर पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे।

महिला ने जब दरवाजा खोला तो उसके पति के सामने उसे पीटकर घसीटते हुए सामुदायिक केंद्र तक ले गये। वहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने महिला को निर्वस्‍त्र किया। इसके बाद उसके सिर के बाल मुंडवा दिए गए। फिर उसे गंदगी में पेशाब मिलाकर जबरन पिला दिया गया। उस पर खराब चरित्र का होने का आरोप लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+