झारखंडः गुरुवार से राजधानी रांची में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, जानें किसको मिली छूट
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के लोगों के लिए राहत वाली खबर है कि करीब 41 दिन बाद गुरुवार से रांची में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सिर्फ कपड़े-जूते, ज्वेलरी और कॉस्मेटिक्स को छोड़कर हर सामानों की दोपहर दो बजे तक दुकानें खुलेंगी। इसके चलते लोग जरूरत वाली सामानों की खरीदारी कर सकेंगे। अब राजधानी के लोगों को ई-पास से छुटकारा मिलेगी।

लॉकडाउन के दौरान घर से बिना ई-पास के गाड़ी लेकर निकलना मना था। लेकिन सरकार ने इससे छूट दे दी है। अब अपने शहर और जिले के भीतर आराम से सफर कर सकेंगे। हालांकि जिले और राज्य से बाहर जाने के लिए ई-पास की बाध्यता अभी भी है। सरकार ने भी ऐसी कोई छूट नहीं दी है, जिससे कहीं भीड़भाड़ जैसे हालात पैदा हों।
हालांकि कई चीजों पर सरकार की सख्ती जारी है। जैसे कि मॉल और मल्टी ब्रांड की दुकानें अभी बंद रहेंगी, ताकि भीड़ न लगे। वहीं धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन वहां श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा शादी समारोह में 11 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत नहीं।
बता दें कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी लॉकडाउन लगने के बाद से कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। वहीं प्रदेश में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते राज्य में रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ी है। प्रदेश की रिकवरी रेट 96.14 पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को राज्य में 609 नए मरीज मिले और 1449 लोग स्वस्थ हुए। पूर्वी सिंहभूम ऐसा जिला रहा, जहां सबसे ज्यादा 113 मरीज मिले।
रांची में 72 नए कोरोना संक्रमित मिले तो 266 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद गुमला और हजारीबाग में 51-51 मरीज मिले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हो गई। इसमें पूर्वी सिंहभूम में 3, रांची में 2, धनबाद, हजारीबाग, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 लोगों की जान गई।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications