रांचीः खेलते-खेलते तालाब में जा पहुंचे दो मासूम, दोनों की हो गई मौत

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हुरहुरी गांव में रविवार को दो परिवारों के नौनिहालों की तालाब में डूबने से मौत हो गई । तालाब घर से महज 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है। मृतक बच्चों की पहचान सोमेश महतो का 8 वर्षीय बेटा विकास महतो और गुरुदेव उरांव का बेटा प्रिंस उरांव के रूप में हुई है। दोनों की आपस में दोस्ती थी और साथ खेलते थे। मां और दादा दाले उरांव प्रिंस को नहलाने के लिए कई बार आवाज लगा चुके थे। लेकिन वह नहाने को तैयार नहीं हुआ। प्रिंस बातों को अनसुना कर साइकिल चलाना सीख रहा था।

two boys drown in village pond

इसी दौरान विकास और प्रिंस दोनों खेलते हुए तालाब की तरफ चले गए। दोनों तालाब में नहाने के लिए घुसे और फिर नहीं निकल पाए। इस दौरान तालाब में कपड़ा धो रही गांव की एक दिव्यांग महिला ने दोनों बच्चों को डूबते हुए देख लिया। इसके बाद वह इशारा कर युवक को बुलाया। इस दौरान युवक पंकज साहू ने कोशिश की लेकिन दोनों बच्चों को ढूंढने में असफल रहा। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया।

फिर करीब दर्जन भर युवक तालाब के पास पहुंच गए। सभी युवकों ने तालाब में घुसकर बच्चों को ढूंढना शुरू किया। जल्दी ही दोनों बच्चे एक किनारे में मिल गए। बच्चों को निकालने के बाद तुरंत उन्हें झखराटांड स्थित कमलेश हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकि अस्पताल ने अपने यहां भर्ती नहीं किया और रिम्स ले जाने को कहा। स्थानीय लोग बच्चों को रिम्स लेकर गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि प्रिंस गुरुदेव का इकलौता बेटा था। इसके अलावा प्रिंस की एक बहन है जो उससे दो साल बड़ी है। वहीं विकास अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दादा ने बताया कि बार-बार बोलने के बाद भी प्रिंस नहा नहीं रहा था। पता नहीं कैसे तालाब के पास पहुंच गया। बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन गांव वाले नहीं मानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+