सड़क पर हिचकोलों ने की हालत खराब तो शत्रु को याद आए भाजपा के सीएम

झारखंड। रांची से जमशेदपुर तक का 100 किमी से ज्यादा का सफर सड़क से करने के बाद जब वापस रांची जाने की बात आई तो सड़का की खराब हालत याद कर वो गाड़ी में बैठने की हिम्मत ना कर सके। शत्रु ने मुख्यमंत्री को फोन किया।

shatru

शत्रुघ्न सिन्हा अपने जीवन पर आधारित किताब 'खामोश' के लिए शत्रुघ्न झारखंड में हैं। शत्रु को अपनी किताब के विमोचन के लिए जमशेदपुर जाना था, उन्होंने रांची से जमशेदपुर जाने के लिए सड़क के रास्ते को चुना। खराब सड़क की वजह से उनको इस सफर ने बुरी तरह थका दिया, इसलिए जब वापसी की बात आई तो 70 साल के शत्रु ने कदम वापस खींच लिए।

अब भाजपा सांसद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास को फोन किया और हैलीकॉप्टर का इंतजाम करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने तुरंत ही शत्रुघ्न सिन्हा को रांची लाने के लिए झारखंड की समाज कल्याण एवं महिला और बाल विकास मंत्री लुइस मरांडी को हेलीकॉप्टर लेकर जमशेदपुर भेजा। जहां से दोनों रांची लौटे।

मुख्यमंत्री की तारीफ की, सड़कों का हालत भी दिलाई याद

शत्रुघ्न सिन्हा ने हालांकि इस दौरान झारखंड सरकार की ओर से तैयार की गयी फिल्म नीति की सराहना की लेकिन वो सड़कों की खराब हालत पर टिप्पणी करने से नहीं चूके।

अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपनी ही पार्टी भाजपा पर हमलावर रहते हैं। उनके बयान भाजपा को मुश्किलों में भी डालते रहते हैं लेकिन आखिर सड़क पर हिचकोले खाने के बाद उन्हें भाजपा के मुख्यमंत्री ही याद आए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि इंदिरा गांधी को सबसे बेहतर पीएम मानते हैं और वो होती तो वो भी कांग्रेस में ही होते। हालांकि भाजपा सांसद ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी की जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+