पवार बोले- 'BJP बढ़ा रही देश में सांप्रदायिक जहर, पीएम के पास किसानों से मिलने की फुर्सत नहीं'

रांची। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम के पास विदेशों में और चुनाव प्रचार में जाने का समय है लेकिन वह 20 किमी दूर बैठे किसानों से नहीं मिल सकते। उन्होंने भाजपा पर देश में सांप्रदायिकता का जहर फैलाने का आरोप भी लगाया। एनसीपी नेता ने झारखंड के रांची में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Sharad Pawar

झारखंड की रांची के हरमू मैदान में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है देश में सांप्रदायिकता का जहर बढ़ा है। कहा देश में भाईचारा फैलाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

पीएम के पास किसानों से मिलने की फुर्सत नहीं
पवार ने कहा कि किसान 100 दिनों से सड़कों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के पास विदेश जाने का समय है। पश्चिम बंगाल जाने की फुर्सत है लेकिन 20 किमी दूर बैठे किसानों से नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं है।

शरद पवार ने कहा बिरसा मुंडा की धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने महाराष्ट्र के योगदान में झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लोगों के योगदान का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कोविड की समस्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। एनसीपी नेता ने कहा यूरोप के साथ ही भारत में भी कोविड की समस्या बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से थाली बजाने को कह दिया। हम थाली बजवाने वाले लोग नहीं हैं बल्कि हम वो हैं जो लोगों की थाली की चिंता करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+