Jharkhand : नौकरानी को कैद कर जुल्म ढाने वाली Seema patra गिरफ्तार, बीजेपी कर चुकी है सस्पेंड

रांची, 31 अगस्त: झारखंड में आदिवासी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी नौकरानी को घर में कैद कर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। घरेलू सहायिका का सीमा पात्रा पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सीमा पात्रा को बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा और जेल भेज दिया जाएगा। सीमा पात्रा पुलिस की गिरफ्तारी के डर से भाग गई थी, जिसके बाद रांची में अरगोड़ा पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार की तड़के सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया।

seema patra suspended BJP leader handcuffed by ranchi police

रॉड से तोड़े दांत, जीभ से साफ करवाई पेशाब

पीड़िता ने आपबीती बयां करते हुए बताया कि उसने बताया कि सीमा पात्रा ने कभी गरम तवे से जलाया, तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा। उसे भूखा रखा गया। यही नहीं, सीमा पात्रा ने युवती को जीभ से पेशाब साफ करने को मजबूर कर दिया। युवती ने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है। पिछले 8 साल से उसपर इसी तरह जुल्म ढाए जा रहे थे।

पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को कराया मुक्त

बता दें, झारखंड के गुमला की रहने वाली युवती करीब 10 साल से सीमा पात्रा परिवार के लिए काम कर रही थी। एक पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मुक्त कराया। पीड़िता का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। सीमा पात्रा बीजेपी राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने पात्रा को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+