रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत 3 ग्राहकों को पकड़ा,वेबसाइट के जरिए चल रहा था धंधा
रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत 3 ग्राहकों को पकड़ा, वेबसाइट के जरिए चल रहा था धंधा
रांची। खबर झारखंड की राजधानी रांची से है। यहां एक वेबसाइट के जरिए चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने एक वेबसाइड बना रखी है, इस वेबसाइड में युवतियों की तस्वीर भी डाली हुई है। साथ ही संपर्क के लिए नंबर भी डाला गया है। ग्राहकों को सेवा देने वाली युवती को ऑनलाइन पेमेंट किया जाता था। बताया कि इस गैंग के सरगना दिलीप रजक भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वह हजारीबाग का रहने वाला है।

रांची के एसपी सिटी सौरभ ने बताया कि सदर थाना पुलिस स्टेशन के चेशायर होम रोड के विक्रमशिला अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके आधार पर आज साइबर डीएसपी यशोधरा, थानेदार ममता कुमारी, वेंकटेश कुमार ने दल-बल के साथ विक्रमशीला गार्डन अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने अपार्टमेंट में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना दिलीप रजक उर्फ दीपू, सुंदर रजक, अजय शर्मा के अलावा एक युवती शामिल है। तीनों पुरुष आरोपी चंपारण के रहने वाले हैं, जबकि युवती बंगाल की है।
एसपी सिटी सौरभ ने बताया कि ये पूरा धंधा एक वेबसाइट के माध्यम से संचालित होता है। इस वेबसाइड में युवतियों की तस्वीर भी डाली हुई है। संपर्क के लिए नंबर भी डाला गया है। संपर्क करने वालों लोगों के साथ आरोपी दिलीप रेट फाइनल करता था। सब कुछ तय होने के बाद ग्राहक को या तो अपार्टमेंट में बुला लिया जाता था या फिर उसके संबंधित जगहों पर पहुंचाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि बुकिंग के प्राप्त राशि वे आपस में बांट लेते थे।
पुलिस ने बताया कि विक्रमशिला अपार्टमेंट के जिस फ्लैट से देह व्यापार के धंधेबाज पकड़े गए हैं, वह रवि नाम के व्यक्ति की है। यहां देह व्यापार का सरगना दिलीप अपने परिवार के साथ रहने की बात कहकर रहने आया था। इसके लिए 13 हजार रुपए मासिक फ्लैट किराया तय किया गया था। धंधेबाज यहां चार-पांच महीने से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे।
बंगाल से लाता था युवतियों को
एसपी सिटी ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का सरगना दिलीप रजक है। वह बंगाल से युवतियों को रांची लाता था। इस एवज में उसे अच्छी रकम भी देता था। पूछताछ में आरोपियों ने इसका खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि दिलीप बाहर का सारा काम खुद मैनेज करता था। बताया जा रहा है कि रांची में इस गिरोह के और भी ठिकाने हैं। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications