झारखंडः पढ़ें 'कोरोना चालीसा', बुजुर्ग ने लिखकर पीएम मोदी को भी किया स्पीड पोस्ट

रांची। पूरे देश में कोरोना वायरस का असर बढ़ता जा रहा है। इसके चपेट में सभी लोग आ रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीकों से इस बीमारी को खत्म करने में जुटे हुए हैं। कहीं अंधविश्वास के नाम पर कोरोना मइया की पूजा की जा रही है तो कहीं 400 बकरियों की बलि दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक और तरीका जुड़ गया है। झारखंड के रहने वाले दुर्गा प्रसाद ने कोरोना चालीसा तैयार किया है। जिसकी चर्चा लोगों के बीच चल रही है।

पीएम मोदी को किया स्पीड पोस्ट

पीएम मोदी को किया स्पीड पोस्ट

72 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने देश के लिए खतरा बन चुका कोरोना के लिए चालीसा लिखी है। इस चालीसा का नाम दिया है कोरोना चालीसा, जिसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति, उससे जुड़े अफवाहों के चलते होने वाली परेशानी, उसके बचाव से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को शब्दों की माला में गढ़ा है। बता दें कि दुर्गा प्रसाद ने यह कोरोना चालीसा स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा है।

लिखा कोरोना चालीसा

लिखा कोरोना चालीसा

कोरोना चालीसा की बातें
भारत माता तू रणचंडी बनकर
दिखा दे तू अपनी चमत्कारलापरवाही वायरस उग्र होकर
दिखा रहा है अपना अहंकार
वुहान देश की सूक्ष्म लश्कर
दिखा दिया है लाकडाउन कर घर संसार
देश विदेश का चक्कर लगाकर
दिखा दिया है मौत की विचित्र हुंकार

हो चुके हैं नौकरी से रिटायर्ड

हो चुके हैं नौकरी से रिटायर्ड

कोरोना तू विज्ञान की निशाचर
विश्व में तेरा नाम उजागर
संसार की तू अजूबा कहानी
वुहान देश की वायरस प्राणी
जग जाहिर कर तू रुलाया
मौत के नींद तू सुलाया
अदृश्य सूक्ष्म वायरस बनकर
अपना करिश्मा दिखाया चलकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+