सिरफिरे आशिक ने पहले 20 साल की युवती को गोली मारी, फिर Facebook Live पर खुद भी किया सुसाइड
20 साल की युवती के सिरफिरे आशिक अंकित ने उसकी हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। रांची पुलिस ने कहा, "मौके पर पहुंचने के बाद, पुलिस ने अंकित को मृत पाया। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसने खुद को गोली मार कर जान दी है।"

झारखंड की राजधानी रांची में सुसाइड का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार पटेल चौक के पास एक युवती को गोली मारने के आरोपी शख्स ने खुद को भी गोली मार ली।
रांची के इस सनसनीखेज सुसाइड केस पर पुलिस ने शनिवार को कहा, "13 मई को अंकित फेसबुक पर लाइव आया और उसने निवेदिता की हत्या करने की बात कबूल की। इसके तुरंत बाद उसने खुद को मार डाला।"
गौरतलब है कि रांची के अरगोड़ा इलाके में शुक्रवार को एक युवती निवेदिता (20) की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतका निवेदिता बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी और रांची के एक छात्रावास में रहती थी।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अंकित कुमार भी नवादा जिले का रहने वाला है और निवेदिता के बाद रांची आया था। आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कबूल किया कि उसने युवती की हत्या की।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शख्स अंकित अहीर नाम के फेसबुक अकाउंट पर अपने और युवती के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो और सुसाइड के इस मामले में ANI की रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने पिस्तौल लहराते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "दोस्तों मैंने खुशी (शायद निवेदिता का उपनाम) को मार डाला है और मैं खुद को मारने जा रहा हूं।"
केस की पड़ताल के दौरान सामने आए एक अन्य फेसबुक पोस्ट में अंकित नाम के इस शख्स ने लाइव वीडियो में कहा, 'सभी लोग मुझे माफ कर दें। मैं गलत कदम उठाने जा रहा हूं।'
रांची की इस क्राइम स्टोरी पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक पोस्ट से जाहिर है कि निवेदिता और अंकित के माता-पिता दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थे।
निवेदिता ने अंकित से बात बंद कर दी थी. इस वजह से वह परेशान और गुस्से में अंकित ने खुद को गोली मारने का खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में हॉरर किलिंग के एंगल समेत पर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications