धरती छोड़, आकाश से करें शिव की भक्ति

यात्री मित्र कियोस्क विमान सेस्ना-172 रांची एयरपोर्ट व देवघर एयरपोर्ट पर मौजूद होगा। एक सीट बुक कराने का खर्चा प्रति यात्री 1499 रुपया होगा। इस चार सीटर विमान की सेवा आठ जुलाई से शुरु होगी। विमान देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा व मंदिर भ्रमण, शिव वंदना, परिक्रमा कराकर वापस लैंड करेगा। परिक्रमा लगभग 15 मिनट की होगी।
मैदान या खेत में भी उतर सकता है कियोस्क विमान संचालक राजीव कुमार ने विमान की खासियत बताते हुए कहा कि विमान में टरबों इंजन लगा हुआ है। इसको उड़ान भरने के लिए 370 फीट के रनवे की आवश्यकता है। इसके अलावा
विमान मैदान या खेत में भी उतर सकता है। कहा कि विमान पूरी तरह से यात्रियों के लिए सुरक्षित है। कुमार ने बताया कि यात्रियों को विशेष आॅफर के तहत तीन सीट की बुकिंग पर एक हजार की छूट भी दी जा रही है। श्रद्धालु विमान में सीट आरक्षित करने के लिए रांची एयरपोर्ट व देवघर एयरपोर्ट पर यात्री मित्र कियोस्क से संपर्क कर सकते हैं।
आसमान से मंदिर पर कीजिए फूलों की वर्षा:
भगवान शिव के मंदिर पर आकाश से पुष्प् वर्षा का लुत्फ यात्रीजन उठा सकेंगे। विमान में इस रोमांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि पिछले साल राजधानी में रांची दर्शक के नाम से विमान सेवा की शुरुआत की गई थी। जिसमें करीब 400 लोगों ने रांची का भ्रमण किया था।
कहां होगी बुकिंग:
श्रद्धालु विमान में सीट आरक्षित करने के लिए रांची एयरपोर्ट व देवघर एयरपोर्ट पर यात्री मित्र कियोस्क से संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications