रांचीः सीआरपीएफ कैंप में गोलीबारी, जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारकर कर ली खुदकुशी
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में मौजूद सीआरपीएफ कैंप में सोमवार की सुबह गोलीबारी हो गई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई। सीआपीएफ के जवान ने ही करीब 15 राउंड फायरिंग की। मृतक जवानों में दोनों जवान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान थे। इसमें एक जवान कंपनी कमांडर था, जिसका नाम मेला राम कुर्रे है और दूसरे जवान का नाम विक्रम राजवाड़े है।

कमांडेट डीआर आचला ने बताया कि जवान ने किसी विवाद पर अपने कपंनी कमांडर को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों के बीच करीब एक सप्ताह पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के बीच दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। कांस्टेबल विक्रम आदित्य रजवाड़े शराब पीता था। इसी बीच उसने कंपनी कमांडर को गोली मार दी।
गोली चलने के बाद पूरा खेलगांव परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से फोर्स की कंपनी झारखंड इलेक्शन ड्यूटी में आई थी। कंपनी के कैंप कमांडर और सिपाही में किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और इसी बीच सिपाही ने कमांडर को अपने राइफल से गोली मार दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी के एक जवान ने अपने पांच साथ जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ेंः चुनाव कराने के लिए झारखंड पहुंची सीआरपीएफ की टीम के जवान की करंट लगने से मौत












Click it and Unblock the Notifications