झारखंडः मंगलवार को प्रदेश में मिले कोरोना के 88 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1400 के पार

रांची । झारखंड में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। बीते मंगलवार यानी कि 9 जून को झारखंड में 88 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1418 हो गयी है। आज पॉजिटिव पाये गये मरीजों में पूर्वी सिंहभूम से 8, गुमला से 12, खूंटी से 1, लातेहार से 5, लोहरदगा से 1, रामगढ़ से 7, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 12, चतरा से 6, पलामू से 2, गढ़वा से 2, रांची से 3 और कोडरमा से 16 हैं। वहीं कोरोना से राज्य में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लोहरदगा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

ranchi 88 new covid 19 case on tuesday

राज्य सरकार की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोरोना के कुल 888 सक्रिय मामले हैं। बता दें कि रिम्स अस्पताल का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, रिम्स के सर्जरी व न्यूरो वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज भी संक्रमित मिले हैं। वहीं रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बोकारो की एक महिला की मौत हो गयी है। यह कोरोना से राज्य में आठवीं मौत है। मेडिका से उसे रिम्स रेफर किया गया था।

बीते मंगलवार को कोल्हान में 23 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कुल संख्या अब 249 हो गयी है। पश्चिमी सिंहभूम में मंगलवार को एक साथ सर्वाधिक 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। बीते मंगलवार को मिले कोरोना संक्रमितों में मनोहरपुर के 3, मंझारी के 3 तथा गोइलकेरा, हाट गम्हरिया, चक्रधरपुर और टोंटो के एक-एक प्रवासी शामिल है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+