झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 57 नए मामले, रिम्स के तीन कर्मचारी पॉजिटिव
रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1656 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार की रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटों में 57 नये मामले दर्ज किये गये। वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या आठ हो चुकी है।

विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में बताया गया है कि रांची में तीन लोगों में संक्रमण पाया गया और ये सभी राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के ट्रामा सेंटर के कर्मी हैं। अब तक राज्य में 1656 संक्रमितों में से 1354 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों से वापस अपने घरों को लौटे हैं। हालांकि राहत देने वाली खबर यह है कि राज्य के 1656 संक्रमितों में से 685 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 963 अन्य संक्रमितों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।
Recommended Video
पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में 1922 नमूनों की जांच हुई जिनमें 57 संक्रमित पाये गये। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 135 नये मामले सामने आए थे। इसके साथ ही तब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1551 हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में 135 नये मामले (135 New Cases) दर्ज किये गये थे जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 1551 लोग संक्रमित हो चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications