राहुल गांधी की आंखों पर इटालियन चश्मा, नहीं दिखता विकास: अमित शाह
रांची। भारतीय जनता पार्टी के पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों झारखंड और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के व्यस्त है। रांची में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला।

अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा हुआ है। इस कारण से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कामकाज नहीं दिखता है। अमित शाह मोदी सरकार के 6 महीनों की कामयाबी गिनवाते रहे और कांग्रेस पर हमला करते रहे। शाह ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसद अधिक संख्या में जीत कर नहीं आए तो राहुल गांधी गुस्सा हो गए हैं।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने न केवल अमित शाह पर हमला बोला ब्लकि शिबू सोरेन और उनके बेटे हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले शिबू सोरेन ने कोयले को लूटा और उनके पुत्र हेमंत सोरेन सीएम बनकर बालू चुराने में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications