झारखंड: खूंटी में मेला देख लौट रही छह लड़कियों का अपहरण, दो के साथ गैंगरेप
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खूंटी के काला माटी थाना क्षेत्र निवासी छह लड़किया मकर संक्रांति (15 जनवरी) को रंग रोड़ी मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी गांव के छह से सात आरोपियों ने लड़कियों को अकेला देखकर पकड़ लिया। इसी बीच चार लड़की वहां से भागने में सफल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने दो लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। फिलहाल पुलिस ने चारों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। बता दें कि 2018 में भी खूंटी के कोचांग इलाके में नाटक मंडली की 5 लड़कियों से गैंगरेप की घटना सामने आई थी। इसमें सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।

लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। लड़किया पांचवीं-छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। पीड़िताओं ने बताया कि वह मकर संक्रांति पर रंग रोड़ी मेला देखकर वापस अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में तीन बाइकों पर सवार 6 लड़के आए और लड़कियों को ले गए। इनमें से एक आरोपी, लड़कियों के साथ ही पढ़ता है जबकि बाकियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पीड़िताओं से पूछताछ करने के बाद उन्हें मेडिकल के लिए भेजा दिया है।
परिजन को पुष्कर मुंडा के घर पर मिली लड़कियां
घटनास्थल से भागने में सफल रहने वाली दो लड़कियों ने पीड़िताओं के परिजन को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़कियों को छुड़ाया। यह घर पुष्कर मुंडा का बताया जा रहा है। आरोपियों में पुष्कर मुंडा का बेटा भी शामिल है। परिजन ने घटना की जानकारी मुखिया को दी। मुखिया ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर चुकी है। अब आगे की कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications