विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरा अलॉट करने के फैसले पर हाईकोर्ट में याचिका दायर
रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में अनुरोध किया गया है कि क्या ऐसा आवंटन उस परिसर में किया जा सकता है जो जनता के पैसे से बनाया गया है। बता दें कि जब से नमाज अदा करने के लिए विधानसभा परिसर में कमरा आवंटित किया गया है, तब से भाजपा विधायकों का हंगामा जारी है।

इसी बीच झारखंड विधानसभा में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन देवघर से भाजपा विधायक नारायण दास अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाबा बैद्यनाथ धाम को फिर से खोलने की मांग को लेकर डमरू लेकर राज्य विधानसभा परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर ही नहीं बल्कि देश के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर रोजगार भी प्रदान करता है। मैं सरकार को तुरंत मंदिर खोलने की चेतावनी देने आया हूं, नहीं तो सत्र के बाद देवघर में लगातार विरोध प्रदर्शन होगा।
#WATCH | Jharkhand: Narayan Das, BJP MLA from Deoghar, reaches State Assembly premises with a 'damru', demanding reopening of Baba Baidyanath dham in his constituency. pic.twitter.com/VuQnNpL66K
— ANI (@ANI) September 7, 2021
बता दें कि मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को नमाज अदा करने के लिए अलग से कमरा अलॉट करने पर विपक्ष का हंगामा जारी रहा है। सोमवार को भाजपा के विधायकों ने भजन-कीर्तन किया था तो मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान सभी ने गले में जय श्रीराम का पट्टा भी ले रखा था। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
झारखंड विधानसभाः मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी BJP विधायकों का हंगामा, किया हनुमान चालीसा का पाठ
बता दें कि बीते 2 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर विधानसभा में नमाज के लिए कमरा TW-348 अलॉट किया गया है। सारठ विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि तब तक हनुमान चालीसा का पाठ करते रहेंगे जब तक नमाज अदा करने के लिए अलग कमरे के आवंटन को सरकार वापस नहीं ले लेती। वहीं विधायक अमित मंडल ने कहा कि ये सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उस राजनीति से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications