बेटी की 35 हजार की बेल्ट देख मां ने दिया ऐसा रिएक्शन, इंटरनेट पर वायरल हो गया VIDEO

रांची, 18 जून: सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इन दिनों एक मां का रिएक्शन इंटरनेट पर तूफान मचाए हुए है। इस वीडियो को यूजर्स खुद से रिलेट कर रहे हैं, मजे लेकर इसे देख रहे और शेयर भी कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video: बेटी ने खरीदी 35 हजार की Belt, Mummy का रियेक्शन बार-बार देख रहे लोग । वनइंडिया हिंदी
    बेटी की 35 हजार रुपए की बेल्ट पर मां का रिएक्शन

    बेटी की 35 हजार रुपए की बेल्ट पर मां का रिएक्शन

    वीडियो झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली छबि गुप्ता और उनकी मां अनिता गुप्ता का है। अनिता रांची में रहती हैं और बेटी छबि गुप्ता बैंगलोर में जॉब करती हैं। छबि अपनी मां के रिएक्शन वीडियो बनाती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन बैंगलोर में बनाया गया 'बेल्ट' का वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आया कि देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

    मां बोलीं- 150 रुपये का बेल्ट, 35 हजार में ले लीं

    मां बोलीं- 150 रुपये का बेल्ट, 35 हजार में ले लीं

    दरअसल, छबि ने अपने लिए अपने लिए ऑनलाइन बेल्ट मंगवाई थी। ये बेल्ट डीपीएस स्कूल के बच्चों की बेल्ट जैसी दिखने वाली थी। मां अनीत को जब पता चला कि छबि ने बेल्ट मंगवाया है तो उन्होंने बेल्ट उठाकर देखी। बेटी ने बताया गूची का है, 35 हजार का। मां बोलीं- 150 रुपये का बेल्ट, 35 हजार में ले लीं। इसी से लगाएंगे तुमको। मम्मी का यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    बैंगलोर में रिकॉर्ड किया था वीडियो

    बैंगलोर में रिकॉर्ड किया था वीडियो

    छबि ने बताया कि वह दो तीन साल से वीडियो अपलोड कर रही हैं। अक्सर मम्मी के रिएक्शन ऐसे ही मजेदार होते हैं और वह उन्हें रिकॉर्ड कर लेती हैं। मम्मी के इन वीडियोज को बीच-बीच में अपने अकाउंट में शेयर करती थी, तो लोग उस पर बहुत अच्छे कमेंट्स करते थे। अभी लॉकडाउन में जब मैं मम्मी के साथ रांची में हूं, तो सोचा कि क्यों न एक अकाउंट बनाकर मम्मी के वीडियोज डाले जाएं। छबि ने बताया कि बेल्ट वाला बैंगलोर में रिकॉर्ड किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छबि और खासकर उनकी मम्मी अनीता बेहद खुद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+