Mother's day पर आखिर क्‍यों हैवान बन गई ये मां? 4 साल के बेटे को दी ऐसी खौफनाक मौत

रांची। एक ओर जहां देश मातृत्व दिवस मना रहा है वहीं दूसरी ओर एक मां ने जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं अपने पति पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। बताया जा रहा है कि पत्नी को अपने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंधों का शक था। इसको लेकर दोनों बीच झगड़ा हुआ और पत्नी ने पहले अपने बेटे फिर पति को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गई। सूचना ​पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवा को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

पति के अवैध संबंधों का था शक

पति के अवैध संबंधों का था शक

जानकारी के मुताबिक, राजमिस्त्री का काम करने वाला लुकस अपनी पत्नी सुषमा गुड़िया और 4 वर्षीय बेटे अमित के साथ पिछले 3 महीने से किराए के एक मकान में रह रहा था। पत्नी सुषमा को शक था कि उसके पति लुकस का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार मामला हाथापाई तक भी पहुंचा। शनिवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ।

बेटे और पति की हत्या

बेटे और पति की हत्या

मामला इतना बढ़ा कि सुषमा ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में पहुंचे पति पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वह मौके से फरार हो गई। पड़ोसियों को मामले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने घर का दरवाजा खोलकर घायल लुकस को बाहर निकालकर रिम्स अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक, रिम्स पहुंचने के बाद लुकस की भी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। फरार आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या

उधर, झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमिका और उसके दो भाइयों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही अपने भाइयों के साथ की है। वारदात को अंजाम प्रेमिका ने अपने भाई उपेंद्र दांगी और उमेश दांगी के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+