रांचीः महिला को डायन बताकर कुल्हाड़ी से काट डाला, मंजर देख हर कोई रह गया हैरान

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अंधविश्वास का घिनौना खेल सामने आया है, जहां महिला पर डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने दावा किया है कि इसी आरोप के चलते युवक ने महिला की हत्या की। हत्यारोपित को हथियार सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की छानबीन अभी भी जारी है। मृतक महिला की उम्र 56 वर्ष बताई जा रही है। बता दें कि इससे भी पहले अंधविश्वास के चलते लोगों की हत्याएं हुई हैं।

man did murder of woman police arrested accused

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लापुंग थाना क्षेत्र के चलांगी फुटकल टोली गांव में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक महिला की पहचान चालमनी होरो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक बुधवा होरो ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित ने टंगिया से महिला को मौत के घाट उतारा। आरोपित भी इसी गांव का निवासी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सुशील मरांडी ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपित का पहले भी महिला से विवाद हो चुका था।

आरोपित को इस बात का शक था कि महिला डायन है। इसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि रांची में डायन बिसाही के शक में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी साल मार्च महीने में रांची के कादोपानी थाना क्षेत्र के स्‍कूलटोली गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी गांव के अनुरंजन कुल्‍लु ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली महिला रोजालिया कुल्‍लु को डायन बताकर उसपर हमला कर दिया।

वारदात में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया. बोलबा थाना क्षेत्र में भी करीब साल भर पहले इसी तरह का एक मामला सामने आया था। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+