झारखंडः बेटी होने पर पत्नी को साथ रखने से किया मना तो सास बनाने लगी दबाव फिर कूचकर मार डाला

रांची। झारखंड के रांची शहर के लापुंग थाना क्षेत्र में अपने पिता के साथ मिलकर दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी है। हत्यारोपित दामाद सूरज उरांव पत्नी सोनी को बेटी होने के बाद साथ रखने से इनकार कर रहा था और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया था। इस दौरान जब शकुंतला देवी बीच-बचाव करने गई और बेटी को साथ में रखने का दबाव बनया तो दामाद ने अपने पिता के साथ मिलकर सास की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

man did murder of mother in law with help of father

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर लापुंग पुलिस ने हत्या के आरोपी दामाद सूरज उरांव उसके पिता मोगो चंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का कोविड टेस्ट कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।

बेड़ो निवासी शकुंतला देवी की बेटी सोनी ने कोंयसारा के रहने वाले सूरज कुमार से प्रेम विवाह की थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे इसके चलते सूरज के परिजनों ने कभी सोनी को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद भी दोनों साथ रह रहे थे। सोनी ने बताया कि तीन महीने पहले बेटी होने के बाद सूरज का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था।

सोनी ने पुलिस को बताया कि सूरज पिछले तीन दिनों से उसके साथ उसके मायके में रह रहा था। बुधवार को दोनों ने अपने घर जाने का फैसला लिया। लेकिन वह सोनी को बीच रास्ते में छोड़कर घर भाग गया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। वह अकेले जब उसके घर पहुंची तो सूरज उसके साथ मारपीट करने लगा।

इसी बीच सोनी ने फोन कर अपनी मां शकुंतला देवी को जानकारी दी कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहा है और मोबाइल भी छीन लिया है । सोनी ने आरोप लगाया है कि सूरज उससे छुपा कर एक साल पहले दूसरी शादी कर लिया है। वह उसी के साथ रहना चाहता है। दोनों एक ही जाति के हैं। इसलिए परिजनों भी उसका साथ दे रहे हैं। कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी को एक बच्चा भी हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+