सोमवार को जेल से बाहर आएंगे लालू, विशाल रैली की तैयारी

रांची के बिरसा मुंडा जेल में कैद लालू को एक और दिन जेल में काटनी पड़ रही है। दरअसल जमानत के कागजात सीबीाई कोर्ट तक नहीं पहुंचने की वजह से लालू को जेल से निकलने में देरी हुई है। अगर कागजात वक्त पर पहुंच जाते तो लालू शुक्रवार को ही रिहा हो सकते थे।
लालू प्रसाद की जमानत के कागजात जेल नहीं पहुंचे के वजह से उनकी रिहाई में देरी हुई है और अब वो सोमवार को ही रिहा हो सकेंगे। वहीं लालू को जमानत मिलने के बाद से आरजेडी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल से निकलने के बाद लालू एक विशाल रैली को संबोधित करने वाले है। इस रैली के माध्यम से वो अपनी कोई साख वापस पाने की कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं जेल में बिताए अपने क्षणों को वो सहानुभूति में बहलने का भी प्रयास इस रैली के जरिए होगा। हलांकि अब तक इस रैली का नाम निर्धारित नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications