कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लालू यादव को रिम्स डायरेक्टर के बंगले में किया गया शिफ्ट

रांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की सेहत खराब रहने की वजह से उनको रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) में रखा गया है। रिम्स में कोविड वार्ड बनाए गए हैं। पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव के सेवादारों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने लालू यादव को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया। इसके लिए रिम्स डायरेक्टर के बंगला को चुना गया है। सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 5 अगस्त को लालू को बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

Lalu Prasad Yadav Shifted in RIMS director Bungalow

रिम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर डीके सिंह के जाने के बाद उनका सरकारी बंगला खाली था। रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार शुक्रवार को इस बंगले में सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण करने गए थे। सिटी एसपी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश कुमार ने उनको रिम्स के वार्ड से कहीं और शिफ्ट की सलाह दी थी। इसके बाद रिम्स मैनेजमेंट ने इसके बारे में प्रशासन को बताया। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद लालू को बंगला में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। बंगले की साफ-सफाई कराकर 5 अगस्त को लालू यादव को वहां ले जाया गया है।

रिम्स के जिस पेइंग वार्ड में लालू यादव का इलाज चल रहा था उसके ऊपर, नीचे के तल्लों पर बने कोविड वार्डों में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। इस बारे में लगातार रिपोर्टें आ रही थीं कि लालू यादव को कोरोना संक्रमण का खतरा है। जब लालू यादव के तीन सेवादारों में कोरोना का संक्रमण पाया गया तो फिर उनकी भी कोरोना टेस्टिंग की गई। अभी तक की जांच में लालू यादव कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। उनका इलाज अब रिम्स के पूर्व डायरेक्टर में बंगले में चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+