चारा घोटाला: लालू की किस्मत का फैसला 3 अक्टूबर को, कोर्ट की हिरासत में लालू

lalu prasad yadav
रांची। 17 साल पुराने चारे घोटाला मामले में अहम फैसला आ गया है। करोड़ों रूपए के चारा घोटाले से जुड़े इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। कोर्ट 3 अक्टूबर को अपना फैसला सुनाएगी। इस अहम फैसले के बाद राजनीति की बहुत सी बिसात बदल जाएगी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप साबित हो चुके है। उन्हें 3 से 7 साल की सजा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो उनकी राजनीति की दुकान बंद होनी तय मानी जा रही है। खास बात ये भी है कि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के बयान के बाद अगर सरकार दागी नेताओं को बचाने वाले अध्यादेश को वापस लेती है और लालू पर आरोप साबित होते हैं तो लालू का राजनीति करियर चौपट हो जाएगा। इसके बाद लालू चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। बिहार की राजनीति ने उनका वियोग तय है।

ये फैसला ना केवल लालू यादव के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि अगर फैसला लालू के खिलाफ आता है तो बिहार की राजनीति में कई समीकरण बिगड़ सकते है। हलांकि सबसे अहम मुद्दा होगा कि लालू के जेल जाने के बाद लालटेन कौन जलाएगा? गौरतलब है कि पिछली बार जब इसी चारा घोटाला मामले में लालू जेल गए थे तो उन्होंने अपनी पार्टी आरजेडी की कमान अपनी पत्नी राबड़ी देवी के हाथों में सौंप दी थी। इसबार लगता है कि अगर लालू फैसला के खिलाफ आया तो पार्टी की कमान उनके सुपुत्र तेजस्वी यादव के हाथों में होंगी।

हलांकि चारा घोटाले के एक मामले में रांची की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। संयुक्त बिहार में पशुपालन विभाग में हुए करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र मुख्य आरोपी है। इन दोनों के अलावा इस विभाग के मंत्री, दो आईएएस अधिकारी समेत 45 लोग इस मामले में आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर झारखंड के चाइबासा जिले के कोषागार से 37.70 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी करने का आरोप है। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीके सिंह घोटाले से संबंधित मामला संख्या आरसी 20 ए/96 में अपना फैसला सुनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+