सरफराज खान : 12 साल के छात्र ने खोली झारखंड के प्राथमिक स्कूल की पोल, रिपोर्टिंग का VIDEO वायरल

रांची, 05 अगस्त: झारखंड के गोड्डा जिले में 12 वर्षीय एक छात्र सरफराज ने पत्रकार बनकर स्कूल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सरफराज ने प्लास्टिक की एक टूटी हुई बोतल को माइक बनाया और स्कूल परिसर में पत्रकार बनकर रिपोर्टिंग शुरू कर दी। सरफराज ने महागामा के भिखियाचक प्राथमिक विद्यालय में बदहाली की तस्वीर दिखाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

'मैं प्राथमिक विद्यालय के हालात दिखा देता हूं...'

'मैं प्राथमिक विद्यालय के हालात दिखा देता हूं...'

वीडियो में सरफराज बोल रहा है, ''अब मैं अपने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के हालात दिखा देता हूं।'' वीडियो में सरफराज वहां मौजूद दो बच्चों से सवाल-जवाब भी करता है। इस दौरान स्कूल में शिक्षक नदारद रहते हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। न पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की। यही नहीं, क्लास रूम में चारा रखा हुआ मिला।

'मेरा नाम सरफराज खान है'

'मेरा नाम सरफराज खान है'

वीडियो में सरफराज कहता है, "मेरा नाम सरफराज खान है। आपको बता रहा हूं कि मैं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक में पहुंचा हूं। जैसा कि मैं बता रहा हूं कि स्कूल खुल गया है। (शिक्षक) घर में सो गया है सिर्फ हाजिरी बनाने आता है। एक भी बच्चा नजर नहीं आ रहा है। न सफाई की व्यवस्था है और न पानी की व्यवस्था है।" सरफराज एक बच्चे से पूछता है कि छात्र स्कूल में पढ़ने क्यों नहीं आते हैं। इस पर बच्चा जवाब देता है कि स्कूल में कोई पढ़ाता ही नहीं है। पानी लेने के लिए भी बहुत दूर जाना पड़ता है। एक और बच्चा सरफराज को कहता है कि यहां ना पढ़ाई होती है और ना ही शौचालय और पानी की व्यवस्था है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की हुई सफाई, कार्रवाई भी हुई

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की हुई सफाई, कार्रवाई भी हुई

सरफराज छठी कक्षा में पढ़ता है। सरफराज का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में स्कूल कैम्पस की सफाई करवा दी गई है। साथ ही गोड्डा की डीएसई रजनी देवी ने भिखियाचक प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों की बर्खास्तगी की अनुशंसा की है। महागामा के बीडीओ प्रवीण चौधरी ने बताया कि स्कूल खुलने के समय एसडीओ और बीईओ के साथ में गए थे। स्कूल की स्थिति का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह एक तरह से सच है। कार्रवाई के लिए अनुशंसा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+