हरियाणा में DSP के बाद झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या, वाहन चेंकिग के दौरान हुई वारदात

रांची, 20 जुलाई: हरियाणा के बाद झारखंड में पुलिस अधिकारी को कुचलकर मारने का मारना सामने आया है। वाहन चेंकिग कर रही एक महिला सब इंस्पेक्टर की कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रांची के एसएसपी ने बताया कि बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है।

Recommended Video

      Ranchi: SI Sandhya Topno की गाड़ी से कुचलकर हत्या, 24 घंटे में तीन मामले | वनइंडिया हिंदी | *News
      Jharkhand ranchi sub inspector Sandhya Topno mowed down to death during a vehicle check

      वाहन चेंकिन के लिए चेक पोस्ट पर खड़ी थीं सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो

      महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या टोपनो बीती रात वाहन चेकिंग के लिए चेक पोस्ट पर खड़ी थीं। इस दौरान उन्होंने शक होने पर एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक ने स्पीड बढ़ा दी और महिला सब इंस्पेक्टर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सब इंस्पेक्टर को रिम्स ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में रांची के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। संध्या तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

      हरियाणा में डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या

      एक दिन पहले ही हरियाणा में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह को उस समय एक ट्रक ने कुचल दिया जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र सिंह को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+