रांचीः सैनिटाइजेशन करने पहुंचे सफाईकर्मियों पर लोगों ने थूका, गुस्से में लौट आए कर्मचारी

रांची । देश के कई हिस्सों से ऐसी खबरें सामने आईं, जहां स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस व सफाईकर्मी पर लोग थूक रहे हैं। ताजा मामला रांची शहर के हिंदीपीढ़ी इलाके का है, जहां एक साथ 5 मरीज मिलने पर इलाके को सैनिटाइज करने के लिए गये नगर निगम के कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों ने थूकना शुरू कर दिया। लोगों के थूकने से आक्रोशित निगम के सफाई कर्मचारी इलाके से वापस लौट आये। इसके बाद उन्होंने घटना को लेकर निगम से इसकी शिकायत की।

jharkhand ranchi people spit on worker for sanitizing

रांची नगर निगम के उप-आयुक्त ने उच्चाधिकारियों से बात करके दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का उन्हें भरोसा दिया। बता दें कि हिंदपीढ़ी इलाके में कोरोना के सात मरीज पाये जाने के बाद नगर निगम मोहल्ले के तीन किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से सैनिटाइज करने की तैयारी में है। नाला रोड से सभी पॉजिटिव मरीजों के पाये जाने के चलते प्रशासन का खास ध्यान इस मोहल्ले पर है। निगम प्रतिदिन इस मोहल्ले के सभी घरों को सेनिटाइज करवा रहा है।

बीते गुरुवार को भी निगम की टीम सेनिटाइज करने के लिए वार्ड नंबर-23 स्थित नाला रोड पहुंची। यहां सेनिटाइजेशन का काम शुरू हुआ। कुछ घरों के बाद ही सेनिटाइजेशन का काम कर रहे कर्मचारी ने कहा कि लोग छतों पर अचानक आकर उनके ऊपर थूक रहे हैं। इसके बाद तेजी से वे आगे बढ़े लेकिन नाला रोड के बीच में जैसे ही पहुंचे, अचानक थूकनेवाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई।

गाड़ी में बैठे ड्राइवर व टैंकर पर बैठे कर्मचारी ने भी पाया कि हर छत से पांच से छह व्यक्ति थूक रहा है। इसके बाद निगम की टीम नाला रोड से वापस आ गई। यहां आकर कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार को दी। इसके बाद श्री कुमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में वे उपायुक्त से बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+