रांचीः 8वीं की छात्रा के साथ युवकों ने नदी किनारे ले जाकर किया गैंगरेप, 6 घंटे तक बेहोश रही पीड़िता
रांची। झारखंड की राजधानी रांच के मंडार इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक 8वीं की छात्रा से चार युवकों ने गैंगरेप किया। यह शर्मनाक घटना बीते सोमवार की देर रात की है। पीड़ित छात्रा अपनी सहेलियों के साथ शादी समारोह से घर वापस लौट रही थी। इस दौरान आरोपितों ने इस विभत्स घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि वह अपनी सहेली के साथ सोमवार की रात को 9 बजे पड़ोस के एक गांव में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रही थी।

उसी दौरान गांव से कुछ दूर पहले उनके ही गांव के रहने वाले प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो, बुलेट उरांव और चैने उरांव ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने उसकी सहेलियों को डरा-धमकाकर भगा दिया और वहां तकरीबन एक किलोमीटर दूर नदी किनारे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने जिन आरोपितों का नाम लिया उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गैंगरेप पीड़िता ने बताया कि चारों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। सभी आरोपित नाबालिग छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गईं। इस दौरान पीड़िता नदी किनारे तकरीबन 6 घंटे तक बेसुध पड़ी रही। सुबह तकरीबन तीन बजे जब उसको होश आया तो उसी हालत में घर पहुंचकर परिजनों को गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।












Click it and Unblock the Notifications