Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पर दूसरा मुकदमा दर्ज, 2 करोड़ 29 लाख के गबन का आरोप

धनबाद। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में मंत्री जगरनाथ महतो सहित पांच लोगों के खिलाफ कामर्स इंटर कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डेग लाल राम ने 2.29 करोड़ के गबन का दूसरा मुकदमा किया है। इससे पूर्व डेग लाल ने साल 2017 में मंत्री जगरनाथ महतो के खिलाफ 27 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था। शिक्षा मंत्री के साथ-साथ फूलचंद राम महतो, रामेश्वर प्रसाद यादव, प्रताप कुमार यादव और रवींद्र कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

jharkhand education minister jagarnath mahto second fir against him

मामले को लेकर अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि कोर्ट के ड्राप बॉक्स में मुकदमा दायर कर दिया गया है। इस मामले पर एक अक्टूबर को सुनवाई होगी। निमियाघाट के डेग लाल राम ने धनबाद के एमपी-एमएलए अदालत में दायर शिकायतवाद में दो करोड़ 29 लाख 63 हजार 21 रुपये के गबन का आरोप लगाया है। अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी और नचिकेता गोस्वामी ने बताया कि डेग लाल साल 2004 के 9 सितंबर से ढारखंड कामर्स इंटर कालेज, डुमरी के प्राचार्य हैं।

पद पर स्थायी रूप से बने रहने के लिए साल 2007 में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने अगले आदेश तक पद पर बने रहने का निर्देश दिया था। डेग लाल ने साल 2017 के 9 फरवरी को कालेज के अध्यक्ष जगरनाथ महतो, फूलचंद महतो, रामेश्वर प्रसाद यादव, रवींद्र कुमार सिंह, प्रताप कुमार यादव, मोती लाल महतो, राजेंद्र महतो के खिलाफ कालेज के 27 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायतवाद दर्ज कराया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने 22 सितंबर को जगरनाथ को 27 लाख रुपया जमा करने की शर्त पर अग्रिम जमानत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+