झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 6020 कोरोना संक्रमित, 131 मरीजों की हुई मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यानी कि बीते मंगलवार को 6020 नए मरीज मिले। सबसे ज्यादा रांची में 1574 संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते मंगलवार को राज्य में 4247 लोग ठीक भी हुए। इनमें रांची के 769 और पूर्वी सिंहभूम के 706 लोग हैं। वहीं बीते मंगलवार को मिले नए संक्रमितों के साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51,252 हो गई है।

jharkhand corona update 6020 new case of covid 19

मंगलवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 131 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा 61 मृतक रांची के हैं। बीते मंगलवार को रांची 1574, पू. सिंहभूम 992, बोकारो 275, चतरा 43, देवघर 119, धनबाद 221, दुमका 177, गढ़वा 63, गिरीडीह 108, गोड्डा 80, गुमला 126, हजारीबाग 584, जामताड़ा 266, खूंटी 68, कोडरमा 188, लातेहार में 145 संक्रमित मिले।

लोहरदगा 163, पाकुड़ 12, पलामू 126, रामगढ़ 301, साहिबगंज 63, सरायकेला 92, सिमडेगा 79, प. सिंहभूम में 155 संक्रमित मिले। वहीं, रांची के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह सरकार और जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही है।

मरीजों को होम आइसोलेशन में देखरेख के लिए डॉक्टर विजिट, मेडिकल किट और ऑक्सीमीटर देने के साथ कई सुविधाएं देने की बात कही गई थी। मगर, ये सुविधाएं महज कागजी बनकर रह गईं हैं। मरीजों को न तो फोन पर परामर्श मिल रहा है और न ही मेडिकल किट दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+