Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 1312 नए मामले, 7 मरीजों की हुई मौत

रांची। झारखंड में बीते बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1312 नए मामले सामने आए, जिनमें सबसे अधिक 562 संक्रमित रांची के हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में रांची के चार लोगों समेत 7 लोगों की मौत भी हुई। रांची के अलावा मृतकों में चतरा, दुमका, कोडरमा से 1- शामिल हैं। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए हेमंत सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की है, जो आज यानी कि गुरुवार से लागू होगी।

jharkhand corona update 1312 new case of covid 19

इस नई गाइडलाइन में सरकार ने कई बंदिशें बढ़ा दी है। इसमें साफ किया गया है कि रविवार को बाजार बंद नहीं रहेंगे। यह आम दिनों की तरह ही निर्धारित समय पर खुलेंगे और बंद होंगे। बीते बुधवार को बोकारो में 39, चतरा में 10, देवघर में 34, धनबाद में 68, दुमका में 39, पूर्वी सिंहभूम में 149, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 17, गोड्‌डा में 61, गुमला में 33, हजारीबाग में 48, जामताड़ा में 26, खूंटी में 13, कोडरमा में 26, लातेहार में 28, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 2, पलामू में 3, रामगढ़ में 57, रांची में 562, साहेबगंज में 34, सरायकेला में 2, सिमडेगा में 11 और पश्चिमी सिंहभूम में 21 संक्रमित मिले।

वहीं धनबाद में कोविड-19 वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने को है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन के 3530 और कोवैक्सीन के 1860 डोज यानी कुल 5490 डोज ही स्टॉक में बच गए हैं। वैक्सीन की कमी को देखते हुए गुरुवार को केवल 15 सेंटरों पर टीकाकरण का फैसला लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+