Jharkhand board result 2020: झारखंड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 75 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास

रांची। झारखंड बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़‍ियां खत्‍म हो गई हैं। झारखंड बोर्ड ने आज मैट्रिक के नतीजे जारी कर दिए हैं। करीब 75 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। कुछ देर में जिलावार और टॉपर्स लिस्‍ट के साथ विस्‍तार से नतीजे जारी होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड मैट्रिक के साल 2020 के रिजल्‍ट आ गए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी किया। जैक सभागार में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किया गया। मौके पर जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह मौजूद थे। अपना रिजल्ट जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं।

Recommended Video

    Jharkhand Board 10th Result 2020: 75 फीसद Students पास, Koderma जिले ने लहराया परचम | वनइंडिया हिंदी
    jharkhand board result 2020 10th class result declared

    इस साल 3 लाख 85 हजार 144 छात्रों ने परीक्षा दी, इनमें 2 लाख 88 हजार 928 उत्‍तीर्ण घोषित किए गए हैं। एक लाख 48 हजार 51 छात्र इस परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्‍तीर्ण हुए। जबकि एक लाख 24 हजार 36 छात्र सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं। वर्ष 2020 की जैक, मैट्रिक परीक्षा में 16 हजार 841 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है।

    इस बार की मौट्रिक परीक्षा में करीब 3 लाख 85 हजार छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे। जैक के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। JAC 10th Exam 2020 का Result आप Jharkhand Academic Council (JAC) की आधिकारिक Website https://jac.jharkhand.gov.in देख सकते हैं। इसके अलावा jharresults.nic.in पर अपना पर‍िणाम चेक कर सकते हैं।

    काफी लंबे समय से झारखंड बोर्ड के दसवीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के कयास लगाए जा रहे थे। कोरोना वायरस के चलते इस बार रिजल्ट देरी से आ रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीबीएसई से पहले जैक रिजल्ट जारी करने जा रहा है।इस बात की भी कयास लगाई जा रही है कि 12वीं का रिजल्ट महीने के अंत तक जारी किया जाएगा।

    12वीं की कॉपियों की जांच 28 मई से शुरू की गई है। 12वीं कक्षा में करीब 2.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आखिरी पेपर 27 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद आयोजित किया था। लॉकडाउन का ऐलान 25 मार्च से किया गया था। पिछले साल, कुल 70.77 प्रतिशत छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा पास की थी, जबकि 57 प्रतिशत ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी।

    झारखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बीते साल लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ द‍िया था। 72.99 फीसदी लड़के पास हुए थे। जबकि 68.67 फीसदी लड़कियां परीक्षा में पास हुई थीं। प‍िछले वर्ष बोर्ड के चैयरमैन अरंविंद प्रसाद सिंह ने पर‍िणाम की घोषणा की थी। साल 2019 में 4 लाख 41 हजार 605 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था और 4 लाख 38 हजार 256 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ज‍िसमें कुल 3 लाख 10 हजार 158 स्टूडेंट्स पास हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+