झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश, भाजपा के विधायकों ने जमकर किया हंगामा

रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू है। इसके तहत दूसरे दिन सोमवार को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन की सरकार ने 4 हजार 684 करोड़ रुपये का सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा। इसके अलावा दूसरी पाली में महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी विशेष चर्चा होगी। कार्यमंत्रण समिति की तीन सितंबर को हुई बैठक में पक्ष और विपक्ष इन दोनों मुद्दों पर चर्चा के लिए सहमत हुआ था। सोमवार को विधानसभा में सीएम प्रश्नकाल भी होंगे। लंबे समय के बाद सदन में सीएम प्रश्नकाल को कार्यसूची में शामिल किया गया है। इस सत्र में विधायक सीएम से नीतिगत सवाल करेंगे।

jharkhand assembly monsoon session supplementary budget

अनुपूरक बजट में किसानों, युवाओं और अन्य कमजोर तबकों पर विशेष ध्यान रखा जा सकता है। इनके लिए विशेष तौर पर फंड की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा जनजातीय वर्ग के लोगों के कल्याण पर भी सरकार फोकस रख सकती है। बता दें कि बीते शुक्रवार के झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई थी। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था।

मानसून सत्र के दूसरे दिन शोरगुल के बीच प्रदेश के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 4 हजार 684 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की 17 मिनट तक सदन चलने के बाद कार्यवाही 12.47 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। 12.51 पर दोबारा शुरू हुई। और फिर से शोरगुल के कारण कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि भाजपा विधायक विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरे के आवंटन को रद करने की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे। भाजपा विधायक हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। इससे प्रश्नकाल बाधित हो गया। स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के बार-बार समझाने के बाद भी भाजपा विधायक भाजपा विधायक नहीं माने और लगातार सदन के भीतर जय श्रीराम, हर-हर महादेव के लगे नारे लगाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+