Jharkhand Board Class 12th Result: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट, साइंस में 86.89 फीसदी छात्र पास

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया। इस बार के रिजल्ट में 56 हजार से अधिक छात्रों नें प्रथम श्रेणी हासिल किया है, जबकि 19 हजार से अधिक छात्रों ने संकेड डिविजन से पास किया है। घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, साइंस स्ट्रीम में इस बार 64 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस प्रकार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) यानि झारखण्ड बोर्ड द्वारा इंटर के नतीजों की घोषणा आज, 30 जुलाई 2021 को कर दी गयी है।

jharkhand academic council declare class 12th result

काउंसिल से प्राप्त जानकारी के आधार पर जैक 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा शाम 4.30 बजे की गयी। आधिकारिक घोषणा के बाद झारखण्ड बोर्ड 12वी रिजल्ट 2021 लिंक चेक करने का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया।

इस बार 12वीं साइंस में 86.89%, कॉमर्स में 90.33% और आर्ट्स में 90.71%% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। JAC ने इस बार रिजल्ट तैयार करने के लिए 80:20 का फॉर्मूला अपनाया है। यानी इंटर के रिजल्ट के रिजल्ट के लिए 10वीं में मिले अंक से 80 प्रतिशत लिए गए हैं। वहीं, 20 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल में मिले अंक को शामिल किया गया है।

बता दें कि बीते गुरुवार को झारखंड बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया था। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रांची ने कक्षा 10 व मैट्रिक के परिणाम घोषित किए। परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 4 लाख 33 हजार 571 छात्रों में से 4 लाख 15 हजार 924 परीक्षार्थियों को पास किया गया है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने परिणामों की घोषणा की। छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+