झारखंड के सभी निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए 50 फीसदी बेड आरक्षित
रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर सरकार काफी चिंतित है। इसी वजह से प्रदेश के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में अब 50 फीसदी बेड कोरोना के मरीजों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया गया है। सोमवार को हेल्थ सेक्रेटरी केके सोन ने इस संबंध में सभी डीसी को निर्देश जारी कर दिया है।हेल्थ सेक्रेटरी ने अपने निर्देश में कहा कि राज्य में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी प्राइवेट हॉस्पिटल के कुल बेड का 50 फीसदी कोविड के लिए आरक्षित रखने की जरूरत है।

Recommended Video
इसके साथ ही उन्होंने सभी प्राइवेट हॉस्पिटल को कोविड के मरीजों के इलाज का प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। सीओ लेवल के अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल पर रख रहे नजर सकें। बता दें कि पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 2296 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 635 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। रविवार को सबसे अधिक रांची में 1076 कोरोना संक्रमित मिले।
वहीं इन आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12,293 हो गई है, जिनमें से रांची में 5922 सक्रिय मरीज हैं। वहीं रविवार को 21 संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें से रांची से 14, धनबाद, गोड्डा व पाकुड़ से एक, जबकि पूर्वी सिंहभूम से 4 मृतकों की संख्या सामने आई है।
रविवार को कहां मिले कितने मरीज
बीते रविवार को बोकारो में 57, चतरा में 10, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 128, पूर्वी सिंहभूम में 362, गढ़वा में 20, गिरिडीह में 05, गोड्डा में 45, गुमला 30, हजारीबाग 66, जामताड़ा 44, खूंटी 26, कोडरमा 70, लातेहार 42, लोहरदगा 25, पाकुड़ 26, पलामू 03, रामगढ़ 53, रांची 1076, साहिबगंज 55, सरायकेला 06, सिमडेगा 10, पश्चिम सिंहभूम 27 नए मरीज मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications