बहन चीखती रही और कमरे में खून बहने लगा, भाभी ने देखा- भाई जंजीरों से बांधकर पीट रहा था उसे

रांची। झारखंड में जोड़ापेाखर थाना क्षेत्र की को-ऑपरेटिव कॉलोनी में एक भाई ने अपनी बहन को जानवरों की तरह प्रताड़ित किया। उसने विवाहिता बहन को पकड़कर कमरे में जंजीरों से बांध दिया। उसके बाद बेरहमी से उसे पीटने लगा। चोट लगने पर वो चीखती-चिल्लाती रही। आखिर में लहूलुहान हो गई। कमरे में उसका खून बने लगा। कुछ देर बाद युवक की भाभी वहां आई तो देखकर घबरा गई। भाभी ने ननद को बचाने की कोशिश की। मगर, युवक नहीं रुका। आस-पास के लोगों ने जुटकर बहन को छुड़ाया।

girl-brutally-beaten-by-her-brother

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया था। मगर, पुलिस बहुत देर बाद वहां पहुंची। इससे लोग गुस्सा हो गए और पुलिस को भी खरी-खोटी सुनाईं। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम बाबू है, जबकि उसकी घायल बहन की पहचान रुखसाना के तौर पर हुई। रुखसाना को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उसकी ससुराल छाताबाद कतरास में है।

वहीं, युवक के बारे में पुलिस ने कहा कि युवक मानसिक तौर पर विकृत है। जबकि, उसकी भाभी का कहना है कि वह नाटक करता है। एक भाई भी उसका क्रूर चेहरा सामने आया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पति फारुख दो दिन पहले ही युवक को मानसिक रोग से ग्रसित होने का आरोप लगाकर मायके में छोड़ गया था। कहा था कि ठीक हो जाने पर ले जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+