फेसबुकिया प्यार: हाथों में हथकड़ी लगाए लड़के ने लिए जेल भिजवानी वाली लड़की संग फेरे
इस शादी को देखने वाले लोग भी हैरत में थे। हथकड़ी पहने लड़के ने उसी लड़की से शादी की जिसकी एफआईआर की वजह से लड़का जेल में है।
धनबाद। गुरूवार को झारखंड का धनबाद एक ऐसा शादी का गवाह बना जिसमें लड़के के हाथ में हथकड़ी थी और उसके बारात में पुलिसवाले शामिल थे। वो सीधे जेल से आया और शादी के बाद वापस जेल चला गया और लड़की अपने मां-बाप के घर। खास बात ये है कि लड़की की एफआईआर की वजह से ही लड़का जेल में है।

फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी
28 साल के रितेश कुमार और 23 साल की सुदीप्ति की प्रेम कहानी फेसबुक पर 2012 में शुरू हुई और दोनों मिलने-जुलने लगे। सुदीप्ति ने रितेश से शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इससे सुदीप्ति काफी खफा हुई और इसे धोखा मानते हुए एफआईआर दर्ज करा दी। जिसके बाद रितेश को जेल हो गई।
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सुदीप्ति के लिए कई रिश्ते आए लेकिन उसने इंकार कर दिया। वहीं सुदीप्ति कई बार रितेश से मिलने जेल में भी जाती रही और फिर से दोनों के बीच प्यार पनप गया। प्यार-नफरत-प्यार का ये रिश्ता आखिर गुरुवार को अंजाम पर पहुंचा। जब दोनों ने शादी की। दोनों के परिवार के लोग भी इसमें शामिल हुए। कुछ महीने पहले रितेश ने जेल प्रशासन से शादी के लिए इजाजत मांगी थी। अब सुदीप्ति जज के सामने अपना स्टेटमेंट दर्ज कराएगी, जिसके बाद रितेश की जमानत होने की दोनों परिवारों को उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications